फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, 11 सितंबर को होगा मतदान, 905 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनावी प्रक्रिया के पहले दिन छह में से चार पदों के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया 2 सितंबर तक जारी रहेगी। चुनाव को लेकर बार परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। पहले दिन प्रधान पद के लिए विक्रम छिल्लर, उपप्रधान पद के लिए अनीता यादव, सचिव पद के लिए अमित छिकारा और सहसचिव पद के लिए ममता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। इनमें दो पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी राजकुमार छिल्लर की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 2 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र बार एसोसिएशन के पुस्तकालय अथवा बार रूम में जमा किए जाएंगे। 3 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। निर्वाचन अधिकारियों राजकुमार छिल्लर और सुरेंद्र लोहचब ने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 905 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें