बेरी नगर पालिका के वाइस चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया है। इसमें 14 वार्ड की पार्षद अंजू को वाइस चेयरमैन मनोनीत किया गया। चुनाव में अन्य किसी पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। चुनाव में सभी पार्षदों व चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू ने समर्थन किया। चुनाव प्रकिया को लेकर पार्षद एक साथ 11 बजे नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित हो चुके थे। नगर पालिका सचिव पूजा के देखरेख में चुनाव प्रकिया शुरू की गई। सचिव की तरफ से जब पार्षदों को नामांकन दाखिल करने के लिए कहा गया तो वार्ड 2 के पार्षद नवदीप ने कहा कि वार्ड 14 से पार्षद अंजू ही उप प्रधान के लिए नामांंकन दाखिल करेगी। नामांकन समय प्रकिया के दौरान किसी पार्षद ने नामांकन दाखिल नही किया तो सभी पार्षदों ने सहमति जताई और सर्वसम्मति से उप प्रधान को अंजू को बना दिया गया। पालिका के उप प्रधान को लेकर पुलिस प्रशासन भी सजग रहा।