फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी में मासिक हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ

झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में रविवार को संस्था की मासिक परंपरा के तहत हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था पिछले छह वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में ब्रह्मचारी आचार्य इंद्रजीत ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न करवाया। हवन में संस्था के महासचिव पवन भारद्वाज एवं उनकी पत्नी पिंकी भारद्वाज मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। सभी ने आहुतियां डालकर समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।हवन के उपरांत संस्था में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों, शिक्षकों एवं संस्था से जुड़े वालेंटियर्स को भंडारे में पूरी, सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया।पवन भारद्वाज ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी है। संस्था की तरफ से प्रत्येक माह हवन एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। संस्था का मानना है कि शिक्षा बच्चों का भविष्य संवारती है, संस्कार उनके व्यक्तित्व को निखारते हैं और सेवा भाव उन्हें एक अच्छा इंसान बनाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें