झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज की छत्रछाया में पंजाबी समाज की तहसील कोट अददू बिरादरी का 42वां पारिवारिक महासम्मेलन नरेंद्र मदान के नेतृत्व में रविवार को सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मदन खुराना, सुरेश आर्य समाजसेवी दिल्ली, सुधांशु हंस प्रधान झज्जर, भाजपा जिला प्रेस प्रवक्ता गीतांशु चावला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समिति के संरक्षक श्रवण मदान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रुद्र कौशिक, नयन हंस एवं योगेश रंजन ने श्री हनुमान चालीसा का सहस्वर पाठ कर पारिवारिक सम्मेलन की शुरुआत की। मंच संचालन तहसील कोट अददू केंद्रीय सभा के प्रधान नरेंद्र मदान ने किया। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बहादुरगढ़, दिल्ली, पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, रमेश नगर दिल्ली, झज्जर, हरिद्वार शहरों में रहने वाले पंजाबी समाज के सदस्य परिवार सहित पहुंचे, जिनका तहसील कोट अद्दू बिरादरी के प्रधान नरेंद्र मदान, सुधांशु हंस एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बाबा का स्मृति चिन्ह भेज कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भजन गायक योगेश रंजन ने पंजाबी भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में अतिथियों का प्रधान नरेंद्र मदान, झज्जर बाबा कांशीगिरि समिति के प्रधान सुधांशु हंस ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। पंजाबी समाज के बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर संरक्षक श्रवण मदान, वी के नरुला, प्रधान सुधांशु हंस, पंडित पवन कौशिक, मुल्तान सभा के प्रधान जगदीश गेरा, रेवती नंदन काठपालिया, नरेश मल्होत्रा, दीपक खट्टर, कुलदीप खन्ना, महेश काठपालिया, संजय भाटिया, प्रवीण सुखीजा, ईश चुघ, अशोक गेरा, मुकेश पोपली, भूषण चुघ, अश्वनी अरोड़ा, अनिल छाबड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर नरेंद्र मदानने कहा कि समाज में बुजुर्गों का महत्वपूर्ण स्थान है। जब हम किसी समस्या या मामले के निष्कर्ष तक नहीं पंहुच पाते, तब बुजुर्गों का अनुभव और जीवन का तजुर्बा हमारा मार्ग दर्शन करता है।