फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जनता परेशान, आम आदमी पार्टी ने किया समर्थन, कर्मचारियों का ऐलान- मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के बीच बिजली संकट से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज, पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। वही आप पार्टी का समर्थन मिला है। वहीं हड़ताल के बीच बिजली कर्मचारियों को किसान यूनियन का समर्थन भी मिला है। आप जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कहते हुए सरकार से उनकी मांगों को मानने की अपील की है। आप जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने कहा कि हम बिजली कर्मचारियों के साथ हैं। आप जिला प्रधान राजेंद्र सोरखी ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। यूनियन ने बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उनका साथ दिया जाएगा। बिजली कर्मचारी नेता सुरेंद्र हुड्डा बोले कि बिजली विभाग के निजीकरण का करेंगे विरोध, कर्मचारियों के समर्थन से पीछे नहीं हटेंगे। बिजली नेता सुरेंद्र हुड्डा ने बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों की मांगों को सरकार को मानना चाहिए। निजीकरण के मुद्दे पर वे पीछे नहीं हटेंगे और कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे। एक तरफ बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनता परेशान है, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने से हड़ताल को लेकर आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें