फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में अवैध पानी व सिवरेज के कनेक्शनों पर जनस्वास्थ्य विभाग सख्त, अब नाममात्र की फीस के साथ करवाए कनेक्शन नियमित

हांसी के जनस्वास्थ्य विभाग ने अवैध पानी के कनेक्शनों को लेकर लोगों से इन्हें जल्द नियमित कराने की अपील की है। अवैध कनेक्शनों से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, साथ ही पेयजल की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।अवैध कनेक्शन अक्सर बिना निर्धारित मानकों के लगाए जाते हैं। कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि अवैध कनेक्शनों से पानी की लाइनों में लीकेज, लाइन पंचर होने और गंदे पानी के पेयजल लाइन में मिलकर दूषित होने का खतरा रहता है। इसके अलावा पानी की चोरी और बिलों का भुगतान नहीं होने से विभाग को राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शनों को नियमित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नाममात्र की फीस और छूट के साथ कनेक्शन नियमित कराने का अवसर दिया जा रहा है। संजीव त्यागी ने हांसीवासियों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने अवैध कनेक्शनों को जल्द नियमित करवाएं। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल विभाग की प्राथमिकता लोगों को जागरूक करना है, लेकिन निर्धारित समय के बाद अवैध कनेक्शनों के खिलाफ एनफोर्समेंट की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना, कनेक्शन काटने और गंभीर स्थिति में दूषित पानी से संबंधित कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें