फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में चलती स्विफ्ट डिजायर कार में लगी भीषण आग, चालक ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान

Naveen Updated Sat, 05 Sep 2026 12:14 PM IST

हांसी-भिवानी नेशनल हाईवे पर ढाणा कलां के पास देर रात उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती स्विफ्ट डिजायर कार के डैशबोर्ड से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन कुछ ही क्षण बाद इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार बवानी खेड़ा निवासी राकेश कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मिर्जापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वह ढाणा कलां के पास हांसी-दिल्ली नेशनल हाईवे से कुछ मीटर दूर पहुंचे, तभी उन्हें कार के डैशबोर्ड से धुआं निकलता दिखाई दिया। राकेश कुमार ने तुरंत कार रोककर बोनट खोलने का प्रयास किया, लेकिन बोनट नहीं खुल पाया। इसी दौरान इंजन से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। राकेश कुमार ने बताया कि हादसे के समय वह कार में अकेले थे। आग लगते ही उन्होंने बिना देरी किए डायल-112 पर सूचना दी और सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ऑपरेटर जसबीर ने बताया कि उन्हें कार में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरी कार में फैल चुकी थी। राहत की बात रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें