फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के नंगथला स्थित प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

नंगथला से लांधड़ी रोड पर स्थित साहारण प्लाई फैक्ट्री में आज रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग के फायर ऑपरेटर राजेश धनखड़ ने बताया कि रात करीब ढाई बजे के लगभग सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग में हड़कंप मच गया और एक के बाद एक गाड़ियां मौके की तरफ रवाना कर दी गईं। आग की भयावहता को देखते हुए हिसार, आदमपुर, उकलाना, बरवाला, आजादनगर, बरवाला चुंगी सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी रात से ही लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लाई व लकड़ी का काफी सामान रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि नुकसान का सही आकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं हुई है। अगर समय रहते दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें