फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, बेड पर मिला शव, पति समेत चार पर केस दर्ज

हांसी। शहर की दयाल सिंह कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 11 नवंबर को विवाहिता आशा का शव घर में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और सीन क्राइम ऑफ टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पिता ने बेटी की मौत के मामले में पति, जेठ, सास और ससुर पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता जुलाना निवासी विजयपाल ने बताया कि उसकी बेटी आशा की शादी करीब चार साल पहले दयाल सिंह कॉलोनी निवासी जोनी के साथ हुई थी। दो बेटे हैं। 11 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे उसके बेटे रिंकू के पास दामाद जोनी का फोन आया। उसने आशा की मौत होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो आशा का शव बेड पर पड़ा था। उनके वहां पहुंचने पर दामाद जोनी ने उन्हें बताया गया कि आशा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का जेठ, पति, ससुर और सास करीब एक साल से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें