फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के उल्लास में रंगे हांसी के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़

दीपावली के पावन पर्व को लेकर हांसी शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। त्योहार की तैयारियों के बीच शहर के बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे हर तरफ त्योहार की रौनक और चहल-पहल देखने को मिल रही है। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर लोग अपने घरों को सजाने और परिवार के साथ खुशियां मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजारों में कपड़ों, मिठाइयों, बर्तनों, जूतों, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही, दीपावली की पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीपक, रंगोली का सामान, झालरें और आकर्षक लाइटें भी लोगों की विशेष पसंद बनी हुई हैं। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान खरीद रहे हैं। परिवारों के साथ महिलाएं और बच्चे भी खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। ग्राहकों की बढ़ती संख्या से दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दे रही है। पिछले दिनों बाजारों में कारोबार को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बाद अब व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। दुकानदारों का मानना है कि यदि दीपावली के मौके पर बाजारों में इसी तरह भीड़ बनी रही तो इस बार कारोबार बेहतर रहने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हांसी पुलिस ने कमर कस ली है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा, वहीं महिला पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, राइडर, पीसीआर और पैदल गश्त के माध्यम से शहर के हर कोने पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान चोरी, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना पुलिस का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें