फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: डीएसपी अक्षय कुमार के नेतृत्व में होटलों में चला विशेष जांच अभियान, संदिग्धों पर रखी नजर

हांसी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हांसी पुलिस ने विशेष चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। डीएसपी अक्षय कुमार और थाना प्रभारी सुखजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, पीजी और प्रमुख ढाबों पर पहुंचकर सघन जांच की। पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में ठहरे लोगों के पहचान दस्तावेज, नाम-पता, मोबाइल नंबर और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। इसके साथ ही संचालकों द्वारा बनाए गए रजिस्टर और रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया गया। पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। साथ ही प्रत्येक आगंतुक का रिकॉर्ड निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने और समय पर अपडेट करने की हिदायत दी गई। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को हरसमय पोर्टल पर ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि पहचान संबंधी दस्तावेज और आवश्यक जानकारी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की स्थिति में पुलिस को जांच में मदद मिल सके। डीएसपी अक्षय कुमार ने होटल, गेस्ट हाउस, पीजी और ढाबा संचालकों से कहा कि वे सिर्फ व्यवसायिक प्रतिष्ठान चलाने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के महत्वपूर्ण साझेदार भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत पहचान बताता है, संदिग्ध परिस्थितियों में ठहरता है या उसकी गतिविधियां असामान्य नजर आती हैं, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। समय पर मिलने वाली सूचना किसी गंभीर अपराध को रोकने में अहम साबित हो सकती है। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि होटल, गेस्ट हाउस, पीजी, लॉज और अन्य सार्वजनिक ठहराव स्थलों की चेकिंग और सत्यापन का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन और प्रतिष्ठान संचालकों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें