फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी :तेंदुए की खाल के साथ सीआईए-1 ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

हांसी। सीआईए-1 हांसी और वन्य जीव विभाग की संयुक्त टीम ने गांव पेटवाड़ निवासी सोनू कुमार को संरक्षित वन्य जीव तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद खाल की लंबाई 207 सेंटीमीटर और चौड़ाई 128 सेंटीमीटर पाई गई। सीआईए प्रभारी रविंदर सांगवान के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने पास तेंदुए की खाल रखे हुए है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने पेटवाड़ से थूराना जाने वाली सड़क के पास खेतों में नाकाबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें