फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में फ्लाईओवर पर कार पलटी, एक की मौत, दो घायल

दिल्ली-हिसार हाईवे पर हांसी के कुंदनापुर गांव के पास फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हिसार की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ग्रैंड आई-10 कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर तीन-चार बार पलट गई। इस भयानक हादसे में कार सवार एक व्यक्ति उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि कार का नंबर HR-26 FG-0150 है। घायलों में से एक की पहचान आयुष अतुल के रूप में हुई है, जबकि अन्य की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर चढ़ते समय मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ने की आशंका है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें