हांसी।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हांसी पहुंचेंगे। उनके अभिनंदन समारोह के समय में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। समारोह के निवेदक मंजीत सिंह जमावड़ी ने बताया कि हांसी के सुभाष ड्रामाटिक क्लब में सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव का अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही आमजन के साथ जनसंवाद भी होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में सर्वसमाज के लोगों की भागीदारी रहने की संभावना है।