फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बिजली संकट के खिलाफ भिरडाना और दरियापुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन,लघु सचिवालय में धरने पर बैठे

फतेहाबाद। बिजली संकट से परेशान गांव भिरडाना और दरियापुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना देकर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में बिजली की समस्या के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण आमजन के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों की मांगें सुननी चाहिए और बातचीत के माध्यम से हड़ताल खत्म करवानी चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें