फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद 281 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, हिसार में होनी थी सप्लाई अकांवाली बाईपास पर एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, बरामद नशे की कीमत करीब 56 लाख रुपये

फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद ने अकांवाली बाईपास पुल के नीचे दबिश देकर महिला समेत दो आरोपियों को 281 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख रुपये है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नशीले पदार्थ की खेप हिसार जिले के पीरावाली क्षेत्र में पहुंचाई जानी थी। डीएसपी जय सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर अकांवाली बाईपास पुल के नीचे कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान हर्षदीप उर्फ बग्गा निवासी पीरांवाली, हिसार और शरणजीत कौर उर्फ काजल निवासी गुरु के कोठे, थाना रामपुरा फूल, बठिंडा के कब्जे से कुल 281 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। - महिला आरोपी की भूमिका की भी जांच इस मामले में महिला आरोपी की गिरफ्तारी ने भी पुलिस जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शरणजीत कौर की कथित भूमिका क्या थी और वह हेरोइन की इस खेप से किस तरह जुड़ी थी। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस सप्लायर, खरीदार और अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें