फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: डस्टर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन छात्राएं घायल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 04:02 PM IST

शहर के हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित मुख्य बस स्टैंड के सामने एक तेज रफ्तार डस्टर कार ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लड़कियों की पहचान गांव खनोरा निवासी दिव्या और टोहाना निवासी वंशिका व तमन्ना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों डिफेंस डिग्री कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थीं। वे खनोरा निवासी दिव्या को बस स्टैंड पर छोड़ने जा रही थीं। जब वे टोहाना बस स्टैंड के पास पहुंचीं, तो हिसार रोड की तरफ से आ रही डस्टर कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टोहाना बस अड्डा इंचार्ज सुरेश दहिया ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से तीन लड़कियां घायल हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था, और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें