फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: युवक की हत्या का सीसीटीवी फटेज आया सामने, एसपी ने दो होमगार्ड जवानों को किया बर्खास्त

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 01:32 PM IST

शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में रविवार रात को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने होमगार्ड जवानों के सामने वारदात को अंजाम दिया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने होमगार्ड मुकेश और होशियार को बर्खास्त कर दिया है। दोनों जवान घटना के वक्त मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में एसपी ने दोनों होमगार्ड जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बता दें कि रविवार रात को गुरुनानकपुरा निवासी संदीप उर्फ दीपा पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर कई बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें