फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में तीन दिवसीय किसान मेला शुरू

भुना रोड स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स पुन्नी फैक्ट्री में तीन दिवसीय किसान मेला शुरू हो गया। पहले दिन कंपनी ने दो नई हैवी ड्यूटी मशीनों का लोकार्पण किया। एमडी दीप सिंह पुन्नी ने बताया कि नई मशीनों की क्षमता बढ़ाई गई है, ताकि किसान कम समय में ज्यादा काम कर सकें। उन्होंने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2016 में भूसा बनाने वाली मशीन ग्रेन क्रूजर बनाई थी। उसी श्रृंखला में पहले चार मॉडल थे। अब दो नए मॉडल जुड़ गए हैं। नई मशीनों को मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है, ताकि खेतों में लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकें। मेला तीन दिन चलेगा। रविवार को पहला दिन है। सोमवार और मंगलवार को मेला जारी रहेगा। इसमें हरियाणा के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से किसान पहुंच रहे हैं। किसान नई मशीनों को करीब से देख रहे हैं और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ले रहे हैं। फैक्ट्री परिसर में मशीनों का प्रदर्शन किया गया है और किसान उत्साह के साथ मशीनों को देख रहे हैं। कंपनी की ओर से प्री-डिलीवरी पर छूट भी दी जा रही है। जो किसान पहले डिलीवरी लेंगे, उन्हें डिस्काउंट मिलेगा। दीप सिंह पुन्नी ने अपील की कि किसान समय से मशीन बुक करवाएं, ताकि समय पर डिलीवरी मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान नई मशीनों की जानकारी लेते रहें और खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ें। मेले में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और तकनीक की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें