फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में वन विभाग ने 220 हेक्टेयर भूमि में किया पौधरोपण

जिले में वन विभाग की ओर से किसानों के खेतों में सफेदे के करीब चार लाख पौधे निशुल्क लगाए गए हैं। विभाग ने यह पौधारोपण करीब 220 हेक्टेयर भूमि में किया है। लगाए गए सफेदे की किस्म पी-23 है, जो लगभग चार वर्ष में तैयार हो जाती है। इससे किसानों को प्रति एकड़ करीब ढाई से तीन लाख रुपये तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि सफेदे की यह फसल सेमग्रस्त भूमि में भी सफलतापूर्वक उगाई जा सकती है। वन विभाग के मंडल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को अपने खेतों में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान होगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से हरियाली बढ़ने के साथ-साथ भूमि के बेहतर उपयोग में भी मदद मिलती है। विभाग की इस पहल से किसानों को आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें