फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने पर भड़का सिख समुदाय, कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा का पुतला फूंका

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा 1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को कथित तौर पर ‘रोल मॉडल’ बताए जाने के विरोध में मंगलवार को सिख समुदाय और इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार काका सिंह लधुवास की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब, पुराना बाजार में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया और संजय गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का पुतला दहन किया। गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ यह रोष मार्च पैदल जलूस की शक्ल में कांग्रेस विरोधी नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर संजय गांधी चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका।प्रदर्शन के दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह खोखर, इनेलो के जिला प्रधान बिकर सिंह हडोली, जिला प्रवक्ता रमेश कुमार और गुरुचरण सिंह खोखर मुख्य रूप से मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की 1984 के सिख दंगों के जख्म आज भी हरे हैं। अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए व्यक्ति को रोल मॉडल बताना केवल एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उन हजारों निर्दोष सिख परिवारों की पीड़ा का सीधा अपमान है जिन्होंने अपनों को खोया और अपने घर उजड़ते देखे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोल मॉडल वह होता है जो समाज को जोड़े, न कि वह जो मासूमों को उजाड़े। कांग्रेस सांसद ने दोषी की पैरवी कर सिख समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है और उनके पुराने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।इस विरोध प्रदर्शन में सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों सहित इनेलो के अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें