फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सेंट्रो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, CSC संचालक घायल

सुनील कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 09:55 PM IST

फतेहाबाद। मिनी बाईपास पर सोमवार को सेंट्रो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गांव बनावाली निवासी सीएससी संचालक मदनलाल घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल के भाई भागीरथ ने बताया कि मदनलाल रतिया चुंगी पर सीएससी की दुकान चलाते हैं। वह किसी काम से मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान मिनी बाईपास पर तेज गति से आ रही सेंट्रो कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मदनलाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए। भागीरथ ने आरोप लगाया कि कार चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। --

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें