फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया : चार हजार रुपये की रिश्व लेते हुए रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार

रतिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को रतिया तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्री क्लर्क (आरसी) बलविंदर सिंह को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी क्लर्क द्वारा एक किसान से जमीन के इंतकाल (म्यूटेशन) दर्ज करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। विजिलेंस की इस औचक कार्रवाई से तहसील परिसर और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। नथवान निवासी किसान नेता गुरदीप सिंह ने एसीबी को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दादालाई जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए रजिस्ट्री क्लर्क बलविंदर सिंह ने 29 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि, बाद में बातचीत के दौरान 4 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने पूरी योजना बनाई और मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर तहसील कार्यालय में रेड को अंजाम दिया। जैसे ही शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने तयशुदा रिश्वत की रकम आरोपी क्लर्क को सौंपी, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें