ढाणी माजरा निवासी सुरेंदर ने आरोप लगाया है कि वीरवार सुबह करीब आठ बजे दो युवकों ने उसके घर में घुसकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसे चोटें आई हैं। घटना के बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सुरेंदर के अनुसार, वीरवार सुबह वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान ढाणी माजरा निवासी कुलदीप और रोबिन वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी और इसके बाद लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गया और बचाव के लिए शोर मचाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर में आकर उसके साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से चोट पहुंचाई। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से चले गए। घटना के बाद सुरेंदर ने पुलिस को सूचना दी।