टोहाना। नेशनल हाईवे 148-बी पर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के आवास के सामने बने शराब के ठेके पर ड्राई-डे के नियमों की अवेहलना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गांधी जयंती के अवकाश के बावजूद ठेका संचालक दुकान के शटर में बने होल की आड़ में शराब बेचता नजर आ रहा है। बाहर लोग शराब की बोतलें लेते दिख रहे हैं। सरकार ने 2 अक्टूबर को ड्राई-डे घोषित किया था। नियमों की अनदेखी से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।