राजधानी दिल्ली में सीजेपी/विपक्ष के प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इस संबंध में टोहाना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ललित ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा व व्यवस्था के कारणों से जाखल-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 54036) को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के अलावा अन्य सभी नियमित रेलगाड़ियों का आवागमन अपने तय समय और रूटीन के अनुसार सामान्य रूप से जारी है। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन परिसर में जीआरपी (रेलवे पुलिस) के साथ-साथ स्थानीय शहर पुलिस के जवान भी तैनात हैं। हालांकि, स्टेशन पर किसी तरह की भीड़ जमा नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य व नियंत्रण में बनी हुई है।