फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ठेकेदार पर गाली-गलौज, जान से मारने और सस्पेंड करवाने की धमकी देने के गंभीर आरोप, सरपंचों ने एडीसी को दी शिकायत

फतेहाबाद। रतिया खंड के अलीपुर बरोटा गांव में सरपंच प्रतिनिधि मुकेश ने एक ठेकेदार पर खुद को एडीसी का भाई बताकर दबाव बनाने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने और सस्पेंड करवाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में रतिया खंड के कई गांवों के सरपंच एकजुट होकर एडीसी कार्यालय पहुंचे और एडीसी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सरोवा का कहना है कि एडीसी ने अपने स्तर पर जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मुकेश सरोवा ने बताया कि गांव के बस स्टैंड पर डी-प्लान के तहत इंटरलॉक और शेड का निर्माण चल रहा था। यह काम बीजेपी मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला की फर्म के नाम पर बताया गया है। आरोप है कि फर्म की तरफ से भेजे गए ठेकेदार नीरज कुमार ने पंचायत को सूचना दिए बिना काम शुरू कर दिया। उनके अनुसार न तो अथॉरिटी लेटर दिखाया गया और न ही एस्टीमेट प्रस्तुत किया गया। आरोप है कि ठेकेदार ने मनमाने ढंग से करीब डेढ़ से दो फीट मिट्टी भरकर शेड के पिलर भी दबा दिए। मुकेश सरोवा के मुताबिक, उन्होंने काम के संबंध में जानकारी और अनुमति मांगी तो ठेकेदार ने कथित तौर पर रौब दिखाते हुए खुद को एडीसी का भाई बताया। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान ठेकेदार ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने और सस्पेंड करवाने की धमकी दी। इस घटना के बाद रतिया खंड के कई गांवों के सरपंचों ने एडीसी कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपी। मुकेश सरोवा का दावा है कि एडीसी अनुराग ढालिया ने स्पष्ट किया कि संबंधित ठेकेदार उनका भाई नहीं है। सरपंचों ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन रतिया के प्रधान व गांव रत्ताखेड़ा से सरपंच अरविंद सिहाग, गांव भरपूर से सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कुमार, सरपंच प्यारा सिंह, पुरुषोत्तम सिंह सहित सरपंच मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें