फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सुना पीएम मोदी का कार्यक्रम 'मन की बात', भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी रहे मौजूद

मयूर शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 12:22 PM IST

पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रविवार को अपने बिढाईखेड़ा स्थित कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री बबली ने क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं खेल संस्थाओं को सहयोग राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश की सकारात्मक कहानियां और जन-भागीदारी की प्रेरणा मिलती है, जिसे हर नागरिक को सुनना चाहिए। बबली ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज सेवा में अहम भूमिका निभा रही हैं और उन्हें प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें