फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मांगों को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने एसपी को सौंपा डीजीपी के नाम मांगपत्र

फतेहाबाद। लघुसचिवालय में सोमवार को सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ऑन-ड्यूटी पुलिस कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर एसपी निकिता खट्टर के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के जिला प्रधान रणधीर सिंह डबास समेत काफी संख्या सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसोसिएशन के प्रधान रणधीर सिंह डबास ने बताया कि ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी दिन-रात 24 घंटे कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं। चाहे वीआईपी सुरक्षा हो या फिर कोई जन-आंदोलन, पुलिस जवान पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान भी महिला व पुरुष जवानों को बेहद विपरीत और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों की कई गंभीर और व्यावहारिक समस्याएं हैं, जिनका समाधान किया जाना बेहद जरूरी है। पात्र एवं योग्य कर्मचारियों व निरीक्षकों को डीएसपी व अन्य रिक्त पदों पर समय पर पदोन्नत किया जाए, ताकि कोई भी योग्य कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त न हो। ऑन-ड्यूटी जवानों को आकस्मिक व अर्जित अवकाश समय पर दिए जाएं। सेवानिवृत्ति के करीब (अंतिम 6 महीनों में) जवानों को पूरी छुट्टियां नहीं मिल पातीं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। लगातार 24 घंटे काम करने के कारण पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अधिकारियों को जवानों की पारिवारिक व स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए और उन्हें उचित चिकित्सकीय व अवकाश सुविधाएं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें