फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाए लोहे के पिलर तोड़े, नगर परिषद ने एफआईआर के लिए पुलिस को दी शिकायत

फतेहाबाद। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद की ओर से ट्रैफिक पुलिस की सिफारिश पर लगाए गए लोहे के पिलर तोड़ने का मामला सामने आया है। रविवार देर शाम जवाहर चौक से आश्रम मोड़ तक लगे लोहे के पिलर को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद कुछ लोग टूटे हुए पिलर को दोबारा लगाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं, नगर परिषद प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद की ओर से लोहे के पिलर तोड़ने वालों के खिलाफ शहर थाना में शिकायत दी गई है। एमई सुमित चोपड़ा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। साथ ही पिलर तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से थाना रोड, जवाहर चौक और हंस मार्केट सहित अन्य स्थानों पर लोहे के पिलर लगाने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इस व्यवस्था का दुकानदार लगातार विरोध कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिलर लगने से वाहनों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। विरोध को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने दिवाली के त्योहार तक पिलर लगाने का काम रोक दिया था। लेकिन पहले से लगाए गए पिलर तोड़े जाने की घटना के बाद अब नगर परिषद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई के लिए कदम उठाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें