फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नई अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन

शहर की नई अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में रोष है। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर उन्होंने मंडी के सामने बैठकर विरोध जताया। किसानों ने प्रशासन से जल्द धान की खरीद शुरू करवाने की मांग की। इसी दौरान अनाज मंडी के सचिव अमित रोहिल्ला मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, किसानों का कहना है कि धान की खरीद शुरू होने से पहले प्रशासन की ओर से ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर किसानों का सत्यापन पूरा क्यों नहीं किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेती बचाओ संगठन के प्रधान राजेंद्र चल ने कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, तब तक किसान मंडी के सामने बैठे रहेंगे। किसानों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर खरीद प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें