फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नकूट पर्व पर शहर में लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहाबाद। अन्नकूट पर्व पर शहर में चिल्ली वाली धर्मशाला और शिव नगर स्थित शिव मंदिर में भंडारे लगाए गए। चिल्ली वाली धर्मशाला में श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से अन्नकूट का लंगर आयोजित किया गया, जबकि शिव नगर के शिव मंदिर में श्री शिव नगर धर्मार्थ ट्रस्ट ने भंडारे की व्यवस्था की। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं को बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। दोपहर साढ़े 12 बजे आरती होने के बाद लंगर का वितरण शुरू किया गया। दो घंटे में ही दोनों स्थानों पर करीब तीन हजार लोगों के लिए बना लंगर समाप्त हो गया। चिल्ली वाली धर्मशाला में श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से लगाए गए लंगर में बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी, हलवा और पूड़ी का प्रसाद तैयार किया गया। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शिव नगर स्थित शिव मंदिर में श्री शिव नगर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से आयोजित भंडारे में पूड़ी, आलू की सब्जी, बाजरे की खिचड़ी और कढ़ी परोसी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें