फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 15 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक गिरफ्तार, पांच प्राथमिकी है दर्ज

एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने 15 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निवासी वार्ड नंबर 13, रामलीला ग्राउंड, भूना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हिसार व फतेहाबाद जिले के विभिन्न थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी पर भरतपुर, राजस्थान पुलिस द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को भरतपुर, राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी भट्टू कलां जगदीश कुमार ने बताया कि वांछित, उद्घोषित एवं इनामी आरोपियों को काबू करने के लिए फतेहाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एएनसी फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में गठित टीम को 15 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी अभिषेक भरतपुर, राजस्थान पुलिस का वांछित आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के काबू होने के बाद भरतपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को संबंधित पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें