फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर से लौट रही महिला को कुत्ते ने काटा, चक्कर आने से सड़क पर गिरी

टोहाना। शहर के रामनगर इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में सैर करके घर लौट रही एक महिला को कुत्तिया ने पीछे से आकर काट लिया। कुत्ते के हमले के बाद महिला घबराकर कुछ दूरी पर चली गई, लेकिन चक्कर आने के कारण वह गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे दवा दिलवाई गई। लोगों में रहता है भय का माहौल कॉलोनी निवासी प्रदीप धीमान, संनील, दिनेश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। कुत्तों के कारण लोगों में भय का माहौल है। खासकर सुबह और शाम के समय सैर करने वाले लोगों तथा बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना रहता है। लोगों को गलियों से गुजरते समय भी सावधानी बरतनी पड़ रही है। पहले भी सामने आ चुका है गंभीर मामला शहर में इससे पहले भी आवारा कुत्तों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आ चुका है, जब एक वृद्ध महिला के शव को कुत्तों ने नोंच खाया था। ऐसी घटनाओं के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। रामनगर के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें