फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में अनाज मंडी में 10 लाख क्विंटल धान की आवक, तीन दिन बंद रहेगी खरीद

टोहाना अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के चलते जाम की स्थिति बन गई है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि अब तक मंडी में लगभग 10 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 8 लाख 60 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है, जबकि लगभग पौने 7 लाख क्विंटल धान की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुरानी मंडी और शहर की मंडियों में पिछले दो-चार दिन से जाम की स्थिति बनी हुई थी। वाहनों की लंबी कतारों से किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए मंडी एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि तीन दिन तक मंडी में धान की खरीद बंद रहेगी। इन तीन दिनों में सिर्फ लिफ्टिंग का काम चलेगा, ताकि मंडी को खाली कराया जा सके और जाम से राहत मिल सके। सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि फूस उठाने के लिए ठेकेदार को नियमित रूप से नोटिस दिए जा रहे हैं। जाम की वजह से फूस उठाने वाले वाहनों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही थी, जिससे फूस उठान प्रभावित हो रहा था। अब मंडी में जाम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। लगभग जाम समाप्त हो चुका है और फूस उठान भी रूटीन में शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति और सामान्य हो जाएगी। मंडी प्रशासन लिफ्टिंग कार्य पर विशेष नजर रखे हुए है। किसानों से अपील की गई है कि वे तीन दिन तक मंडी में नया धान लेकर न आएं, ताकि पहले से पड़े धान की लिफ्टिंग पूरी हो सके। इसके बाद खरीद कार्य सुचारू रूप से फिर शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें