खाद की किल्लत से परेशान किसानों का सब्र जवाब दे रहा है। नारनौल के नांगल चौधरी में शुक्रवार को किसानों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद समझाने आई पुलिस पर किसानों ने हमला कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के 112 नंबर वाहन को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।