गैंगवार के चलते सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके पर वीरवार रात करीब 10 बजे तीन बाइक पर सवार होकर आए आठ-नौ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें बोहर गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में जेल में बंद सुमित उर्फ प्लोटरा का भाई अमित नांदल उर्फ मोनू भी है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जमानत पर चल रहे राहुल बाबा गैंग के नाम से वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली गई है।