पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए अब थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। मंदिर परिसर में ही शिकायत और एफआईआर संबंधी सुविधा देने के लिए हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। यहां 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित जवान तैनात रहेंगे और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी होगी।