फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार क्रिकेट स्टेडियम फायरिंग: सेठी हत्याकांड की रंजिश में हत्या, 10 पर केस

Tue, 06 Oct 2026 12:44 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हिसार के कैमरी रोड स्थित एक क्रिकेट ग्राउंड में रविवार रात मैच के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया और घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैमरी रोड पर स्काई हॉक्स नाम से एक क्रिकेट ग्राउंड है। रविवार रात को ग्राउंड में मैच खेला जा रहा था। मैच के समाप्त होते ही वहां बैठे कुछ लोगों ने हरिता निवासी नरेश और बयानाखेड़ा निवासी धर्मवीर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। नरेश के पास कोर्ट की पार्किंग और कैंटीन का ठेका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें