भिवानी। लोक आस्था और सूर्य उपायना के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भिवानी के तोशाम रोड जूई नहर घाट पर जन सैलाब उमड़ेगा। इसको लेकर घाट को सजाया गया है। वहीं छठ पूजा के लिए भी पूजा स्थल सज चुके हैं। पूर्वांचल परिवार संघ के पदाधिकारियों की तरफ से मेले का आयोजन होगा। शाम छह बजे बाद घाट पर महिलाओं का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। करीब तीन हजार पूर्वांचल परिवार घाट पर पहुंचने की संभावना हैं। इसको लेकर सुरक्षा के भी बंदोबस्त रहेंगे। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के उपरांत महिलाएं परिवार के साथ विधि विधान से पूजा करेंगी। संवाद