फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की जाट धर्मशाला में रोडवेज कर्मचारियों का राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन

हरियाणा रोडवेज में सर्व कर्मचारी संघ का दो दिवसीय 18वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन जाट धर्मशाला में आयोजित किया। सम्मेलन के पहले दिन प्रदेशभर के सभी डिपो एवं सब डिपो से प्रतिनिधि, राज्य पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी नरेंद्र दिनोद, जिला डिपो के प्रधान दीपक कुकू धनाना एवं डिपो सचिव अनिल नागर ने बताया कि सम्मेलन में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों और विभाग की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान करवाना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है। डिपो सचिव अनिल नागर ने बताया कि सम्मेलन में रोडवेज विभाग में खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती करने, किलोमीटर स्कीम एवं निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने, काटी गई छुट्टियां बहाल करने, सरकारी बेड़े में नई बसें शामिल करने तथा पुरानी बसों को बदलने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा बसों के संचालन के लिए टायरों एवं स्पेयर पार्ट्स की पर्याप्त व्यवस्था, कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ता एवं अन्य वित्तीय लाभ देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़े मामलों का समाधान करने, चालक-परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी समस्याओं को दूर करने तथा 16 जून को सरकार के साथ हुई सहमति को लागू करवाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें