फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बैठ रेवाड़ी से भिवानी पहुंचा सात साल का लड़का, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा

ट्रेन में बैठकर सात साल का एक लड़का रेवाड़ी से भिवानी पहुंच गया। लावारिस हालत में मिले इस बच्चे को बाल कल्याण समिति भिवानी को सौंपा गया। जिसके बाद इस बच्चे के परिजनों को तलाश उन्हें सुपुर्द किया। बाल कल्याण समिति भिवानी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह तंवर ने बताया कि भिवानी के रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2 व 3 पर एक बच्चा घूमते हुए आरपीएफ को मिला। जिन्होंने लावारिस हालत में घूम रहे बच्चे को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया। बच्चे की काउंसलिंग के बाद पता चला कि वह रेवाड़ी से ट्रेन में बैठकर यहां तक पहुंचा है। हालांकि शुरूआत में बच्चे ने काउंसलिंग के दौरान अलग-अलग जगह बताई, जिससे काफी देर तक तो बच्चे के कहां से है इसका पता नहीं चल पाया। काफी प्रयासों के बाद पैतृक गांव राजस्थान के जिला करोली का पता चला औरसंबंधित थानों में संपर्क करके बच्चे की पहचान के लिए प्रयास किए। दूसरी तरफ लापता हुए बच्चे के परिजनों ने भी तलाश शुरू कर दी थी। रेवाड़ी में बच्चे के लापता होने की रपट दर्ज की गई थी। जिसके बाद भिवानी बाल कल्याण समिति से संपर्क साधा गया। भिवानी पहुंचे लड़के के पिता ने बताया कि वह राजस्थान के करोली जिला का रहने वाला है। फिलहाल उसका परिवार रेवाड़ी के गांव में रहता है और खुद मेहनत मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं तीन लड़के और एक लड़की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें