फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: श्रावण माह के अंतिम दिनों में बरसात से किसानों के खिले चेहरे, लोहारू में जगह-जगह जलभराव से बढ़ी परेशान

भिवानी। श्रावण माह के अंतिम दिनों में मंगलवार को कई दिनों बाद हुई बरसात से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं आमजन को भी उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी और खेतों में खड़ी फसलों को बारिश का फायदा मिलेगा। कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे। मंगलवार को आसमान में बादल छाने के बाद हुई बरसात से मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी से निजात मिली। बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों के अनुसार खरीफ की फसलों के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी थी। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ फसलों की बढ़वार को भी फायदा मिलेगा। शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव वहीं दूसरी ओर बरसात के कारण लोहारू शहर में जगह-जगह बरसाती पानी जमा हो गया, जिससे आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के बीचोंबीच स्थित देवीलाल चौक, बस स्टैंड, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह के निवास मार्ग तथा झुप्पा रोड पर अत्यधिक पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। देवीलाल चौक और बस स्टैंड के आसपास पानी जमा होने के कारण पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। कई जगहों पर सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ा। झुप्पा रोड पर भी बरसाती पानी अधिक मात्रा में जमा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें