फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के सिंघानी में नशे के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, डॉग स्क्वायड ने की जांच; तंबाकू विक्रेता का चालान

भिवानी। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोहारू थाना पुलिस ने गांव सिंघानी में पुलिस दल-बल के साथ सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में भिवानी से इंस्पेक्टर चांद सिंह तथा डॉग स्क्वायड की टीम भी शामिल रही। पुलिस टीम ने गांव सिंघानी के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेन मार्केट सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दुकानों और मकानों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने दुकानदारों को भी हिदायत दी कि उनकी दुकानों या आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों का सेवन अथवा बिक्री न होने दें। इसी अभियान के तहत लोहारू में स्कूल के पास तंबाकू बेच रहे एक दुकानदार का चालान भी किया गया। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें