भिवानी। धनतेरस पर शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के बाजारों पर भीड़ पर नियंत्रण और सुरक्षा की दृष्टि से मचान पर दूरबीन तान सुरक्षा प्रहरियों ने पहरा दिया। इस दौरान पुलिस ने बाजारों में पैदल गश्त कर भीड़ को व्यवस्थित कराया वहीं जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी चौक चौराहों पर दिनभर ट्रैफिक कर्मचारी पसीना बहाते रहे। वहीं शहर के बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार में भी लोगों ने खूब खरीददारी की वहीं इलेक्ट्रोनिक्स वाहन और गाड़ियों के शोरूमों पर भी लोग वाहनों की खरीद के लिए पहुंचे। बाजार में सुबह से ही जाम के हालात बने रहे। सर्कुलर रोड पर भी दिनभर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। संवाद