फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

शहर के मिनी बाईपास स्थित रितू इंसा इंस्टीच्यूट में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भरता के विषय पर केंद्रित था, जिसमें 60 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में रितू इंसा इंस्टीच्यूट की संस्थापक टेलेंटिड रितू इंसा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वैश्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका कामना कौशिक विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। रितू इंसा ने कहा कि सांसाधनों के अभाव में भी महिलाएं हौंसले के साथ आगे बढ़ें, उन्हें मेहनत के बल पर मुकाम मिलेगा। वहीं दोनों अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमताएं पहचानने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम महिलाओं को समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित करने के लिए हुआ। इस मौके पर महिलाओं और युवतियों के आत्म निर्भर बनने संबंधी सवालों का भी अतिथियों ने जवाब दिया और उन्हें अपनी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने की राह सुझाई। कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें