फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी 2020 बैच के आईपीएस मयंक मिश्रा ने संभाला भिवानी जिला पुलिस कप्तान का कार्यभार

भिवानी। 2020 बैच के आईपीएस मयंक मिश्रा ने मंगलवार को भिवानी के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक का पद का कार्यभार संभाल लिया है। मयंक मिश्रा इससे पूर्व वे सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पानीपत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी ) पलवल तथा डीसीपी बहादुरगढ़ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार का स्थानांतरण एसटीएफ में हुआ है। उनके स्थान पर मयंक मिश्रा को जिला भिवानी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने कहा कि जिला भिवानी में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय एवं संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी, संगठित अपराध, अवैध हथियार, फिरौती, लूट, चोरी तथा अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों में पुलिस का भय तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना जिला पुलिस का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें