फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में गोपाष्टमी पर लोहारू विधानसभा क्षेत्र की गोशालाओं को मिले करीब दो करोड़ रुपये के चेक

गोपाष्टमी पर हरियाणा सरकार एवं गो सेवा आयोग की ओर से लोहारू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं को गो माता के चारे-पानी एवं देखभाल के लिए करीब दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर लोहारू की गोपाल गोशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल और महेंद्रगढ़ के विधायक कंवरपाल यादव ने शिरकत की तथा गोशाला प्रतिनिधियों को सहायता राशि के चेक सौंपे। कार्यक्रम के दौरान लोहारू गोपाल गोशाला को गो माता के चारे और पानी की व्यवस्था के लिए करीब 34 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके अलावा लोहारू विधानसभा क्षेत्र की अन्य गोशालाओं के लिए भी करीब दो करोड़ रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए। इस आर्थिक सहायता से गोशालाओं में गोवंश के लिए चारा, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवरपाल यादव ने पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा लोहारू क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेपी दलाल शुरू से ही गौसेवा, समाजसेवा और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गोपाष्टमी के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार एवं गौ सेवा आयोग की ओर से लोहारू विधानसभा क्षेत्र की गोशालाओं के लिए करीब दो करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। हरियाणा सरकार की नीति है कि गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए गोशालाओं को आवश्यक सुविधाएं एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें