हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने वीरवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सम्मान समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जेपी दलाल ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों व चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। चार अक्तूबर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता लोहारू हलके के बहल कस्बे में अभिनंदन समारोह होगा। इसकी तैयारियों में जुटे पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के लिए अपने आवास पर बैठक ली। जेपी दलाल ने कहा कि 4 अक्तूबर को लोहारू हलके के बहल कस्बे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह होगा। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा नेता आता है तो हलके की समस्याओं का हल होता है। वहीं वोट चोरी के आरोपों पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस हर 6 माह में बेतुका मुद्दा उठाती है जो चल नहीं पाता। जेपी दलाल ने कहा कि जो लोग मर चुके, कांग्रेस उनके वोट क्यों बचाना चाहती है। साथ ही कहा कि कांग्रेस बूथ कैप्चर करके सरकार बनाती थी, अब वो जमाना गया।