फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में ठप सीवर से ढाणा रोड बना दरिया, आवागमन बाधित

शहर के ढाणा रोड मिनी बाई पास वार्ड नंबर 12 में शंकर नाथ मंदिर के समीप मुख्य रास्ते पर सीवर ठप होने से आवागमन बाधित हो गया है। सड़क गंदे पानी का दरिया बनी है। जिसकी वजह से पैदल आने जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। स्थानीय निवासी सुरेश सैनी, बलबीर जांगड़ा ने बताया कि इस संबंध में डीसी कैंप आफिस में भी शिकायत दी, मगर कोई जवाब नहीं आया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की लारवाही की वजह से क्षेत्र में काफी अर्से से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। सीवर का गंदा पानी आगे जाने की बजाए मेनहोल से ओवरफ्लो होकर सड़क पर ही जमा हो रहा है। मुख्य रास्ते पर दो फीट पानी जमा है, जिसके अंदर से ही स्कूली बच्चे और राहगीर गुजर रहे हैं। संबंधित अधिकारी भी मौन हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें